दुमका

दुमका में जल्द शुरू होगा तारा मंडल, उपायुक्त ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Planetarium to open soon in Dumka; Deputy Commissioner inspects construction work.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप निर्माणाधीन तारा मंडल भवन एवं साइंस सेंटर के कार्यों का उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को शेष कार्य समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तारा मंडल भवन का मुख्य निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा कर संचालन शुरू करने की दिशा में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि तारा मंडल दुमका जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा। इससे विद्यार्थियों और आम लोगों में विज्ञान एवं खगोल विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। उपायुक्त ने कहा कि तारा मंडल दुमका को नई पहचान देगा और यह जिले के विकास व आकर्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इस दौरान उपायुक्त ने निर्माणाधीन साइंस सेंटर का भी जायजा लिया। निरीक्षण में पाया गया कि साइंस सेंटर के मुख्य भवन का लगभग 35 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को नवंबर माह तक निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया कि इस पूरे क्षेत्र को साइंस हब के रूप में विकसित करने की योजना है। आने वाले समय में यहां साइंस सेंटर, प्लैनेटेरियम, तारा मंडल, इंजीनियरिंग कॉलेज समेत अन्य महत्वपूर्ण संस्थान स्थापित होंगे। इससे यह क्षेत्र शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button