शामली

दुष्कर्म मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

थानाभवन। थाना थानाभवन पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में पीड़िता पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

बुधवार को पुलिस ने साद पुत्र मनसाद तथा गुड्डू उर्फ मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी समीर को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button