हजारीबाग

झारखंड महिला उत्थान 24वां स्थापना दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग चुरचू प्रखंड लारा में झारखंड महिला उत्थान ने 24वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस ने कार्यकारिणी सदस्य, चुरचू प्रखण्ड के चुरचू अंगों, जरबा पंचायत से चयनित गांवों के किशोरियों विभिन्न गांवों से महिलाओं, पुरुषों युवा वर्ग के किशोरियों लोग व गांव के बुद्धिजीवियों समाज सेवी, शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चुरचू प्रखण्ड प्रमुख निरंजन कुमार नायक व झारखंड महिला उत्थान के संयुक्त तत्वाधान में दीप प्रचलित एवं  ग्राम लारा टोला कुसुमडीह की युवाओं तथा महिलाओं के स्वागत गीत के साथ किया। वंही विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उप प्रमुख चोलेश्वर महतों,पास्टर संजीत सोरेन प्रकाश बेसरा, फादर अरुण कुजूर शामिल हुए। जिसमे संचालन चिंता देवी ने किया। झारखंड महिला उत्थान संस्था सचिव नीलम बेसरा ने संस्था की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियां महिलाओं के सशक्तिकरण शिक्षा स्वास्थ्य आजीविका लैंगिक तथा सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर विस्तार से लोगो को बताया। तथा संस्था के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर नरेश मांझी, और अनिल बेसरा संयुक्त से प्रोजेक्टर के द्वारा संस्था के 2002 – 2026 तक के सफर को प्रदर्शित किया झारखंड महिला उत्थान पिछले कई वर्षों से समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों विशेष कर महिलाओं और किशोरियों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है संस्था ने अपने प्रयासों से अनेक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है स्थापना दिवस के अवसर पर किशोरियों युवाओं, महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूह गीत, नृत्य, विभिन्न प्रेरणादायक बदलाव भाषण के माध्यम से स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में  झारखंड महिला उत्थान के कार्यकारिणी सदस्य को मोमेंटो और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। वंही ग्राम लारा टोला कुसुमडीह की महिलाओं को कृषि क्षेत्र में आगे लाने के लिए धान बीज का वितरण किया गया। साथ ही संस्था के हरेक कार्य में उपस्थित होकर संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाने सभी संस्था कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाले मुख्य अतिथि चुरचू प्रखण्ड के प्रमुख निरंजन कुमार नायक ने सभी को सम्मानित किया। इस स्थापना दिवस में मुख्य रूप से चोलेश्वर महतों, पास्टर संजीत सोरेन,फादर अरुण कुजूर, प्रकाश बेसरा आशीष अनुरंजन बेसरा, एकाउंटेंट सतीश कुमार, कार्यकर्ता -कविता कुमारी, बबीता देवी किशोरी सुनीता कुमारी, बिन्देश्वर महतों, माया देवी, फूलकुमारी तिग्गा शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button