मोहर्रम को लेकर कसमार पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। कसमार पुलिस ने मुहर्रम को लेकर गुरुवार को कसमार, मोचरो, तेलमुंगा, गर्री, मंजूरा समेत विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सीओ नरेंद्र कुमार सिंह व थाना प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा बल ने थाना क्षेत्र के कसमार, खैराचातर, बगदा, मधुकरपुर, सिंहपूर आदि गांवों में फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांति व सौहार्द के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की। प्रशासन ने क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि अगर किसी ने भी शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा। मौके पर पुलिस अधिकारी रंजन सिंह, सत्येंद्र कुमार, मनीष कुमार, पंकज कुमार, सुंदर हेंब्रम समेत सीआई, एमओ व अन्य पुलिस बल मौजूद थे।



