मथुरा

बलदेव में दर्शन करने आई एक महिला के सोने के कुंडल छीनकर फरार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के बलदेव में निर्जला एकादशी पर दर्शन करने आई एक महिला को झांसा देकर दो अज्ञात बदमाश सोने के कुंडल छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर चार लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। थाना बलदेव क्षेत्र के गांव लहरौली घाट निवासी कुशलता देवी श्री दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन करने आईं थीं। महिला ने कुंडल उतारकर रुमाल में बांधकर बैग में रख लिए थे। वहां मौजूद दो अज्ञात युवक महिला पर नजर बनाए हुए थे। ऑटो में बैठने पर दोनों बदमाश उसके पास आए और बातों में उलझाकर कुंडल छीन लिए और भाग गए। महिला ने शोर मचाया, तब तक दोनों आरोपी निकल गये। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई होगी, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button