बोकारो

प्रज्वलित विहार ने नशा के खिलाफ कसमार बाजार में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के क्रम में लोगों को कराया शपथ ग्रहण।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो। प्रज्वलित बिहार रांची की स्वयंसेवी संस्था के द्वारा आज शुक्रवार को कसमार प्रखंड के बाजार एवं सुयाडीह में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचाव के लिए गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सघन प्रचार प्रसार का कार्य किया गया। कसमार पंचायत की मुखिया परीपुषा कुमारी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को नशापान के खिलाफ शपथ कराया गया। आज विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर लोगों ने शपथ लिए की अपने मुल्क को नशा से मुक्त करेंगे। भारी संख्या में कसमार शुक्रवार बाजार एवं सुयाडीह में ग्रामीणों ने कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक एवं शपथ क्रम में भाग लिए। प्रज्वलित बिहार संस्था के 11 सदस्यीय दल द्वारा स्थानीय भाषा में लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक किया गया। संस्था द्वारा 15 जून से लगातार अनेकों स्थान में जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की जा रही है।मौके पर अर्जुन गोसाई, कमलेश कुमार, अखिल रजक सहित सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button