शामली

कांधला मिनी औद्योगिक आस्थान में उद्योग लगाने का सुनहरा अवसर

99 वर्ष की लीज पर 11 भूखंड और एक शेड होंगे आवंटित, 29 जून तक करें ई-नीलामी के लिए आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली :  जनपद में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों के लिए अच्छी खबर है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने कांधला के ग्राम अट्टा स्थित मिनी औद्योगिक आस्थान में 99 वर्ष की लीज पर 11 औद्योगिक भूखंड और एक शेड आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उपायुक्त उद्योग रतिका गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विकसित राजकीय एवं मिनी औद्योगिक आस्थानों के रिक्त भूखंडों और शेडों का आवंटन पहली बार एकीकृत रूप से GeM पोर्टल पर फॉरवर्ड ई-ऑक्शन के माध्यम से किया जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रथम चरण में जनपद शामली के कांधला मिनी औद्योगिक आस्थान को भी इसमें शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि ऑक्शन संख्या-35372 के तहत इच्छुक उद्यमी 29 जून 2026 की रात्रि 11 बजे तक GeM पोर्टल पर अपना पंजीकरण एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

उद्योग विभाग ने इच्छुक निवेशकों से समय रहते आवेदन करने की अपील करते हुए कहा है कि यह जनपद में उद्योग स्थापित कर स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन का सुनहरा अवसर है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, कंडेला (शामली) कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button