बरेली

हनुमान जी के नाम स्मरण से अशुभ कार्य शुभ हो जाते हैं – पंडित आशीष मिश्र

श्री हरि मंदिर बरेली में नौ दिवसीय श्री राम कथा का आज तृतीय दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में कृष्णीय धाम पीठाधीश्वर परम पूज्य सदगुरु देव श्री गुरुशरणानंद जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य एवं ब्रह्मलीन मानस रत्न  डॉ श्रीनाथ मिश्र जी के  सुपौत्र युवा ओजस्वी वक्ता पंडित  आशीष मिश्र वाराणसी वालो के की नौ  दिवसीय श्री राम कथा का आज तृतीय दिवस था।
आज की कथा में बद्रीनारायण  जी वा उनके परिवार को आज का यजमान बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष सुशील अरोरा ,सचिव रवि छाबड़ा व अन्य सदस्यों,रमेश खनिजों द्वारा महाराज जी का माल्यार्पण कर आज की कथा की शुरुआत हुई।
वाराणसी धाम से पधारे युवा ओजस्वी वक्ता पंडित श्री आशीष मिश्र जी द्वारा तृतीय दिवस बरेली में राम कथा में  बताया की श्री हनुमान जी की बल की प्रशंसा रावण कर रहा है । एक बार नहीं २-२ बार बार तो श्री अंगद जी से सामने बोलता है, एक ही वानर है रामा दल में जो बलवान भी है और शीलवान भी है ।अंगद जी पूछते उस वानर का नाम बताओ रावण तो बोलता इस ही बात का दुख है उसका नाम हम नहीं जानते बस यही जानते है की पहली बार मेरे नगर में आया और मेरी नगर को जला दिया । पंडित मिश्र बताते है की श्री हनुमान जी के आगे भी राम जी है पीछे भी राम जी है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button