शामली
थाना कांधला पुलिस की दोहरी कामयाबी
चोरी की वारदातों का खुलासा, दो अलग-अलग मामलों में आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। थाना कांधला पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर बैटरी व नगदी तथा दूसरे आरोपी के कब्जे से एसी के आउटडोर से चोरी किए गए तांबे के पाइप और इनवर्टर बैटरी के तार बरामद किए हैं।
पहले मामले में मोहम्मद राकिब को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर की चोरी हुई बैटरी और नकदी बरामद की गई, जबकि दूसरे मामले में कादिर को गिरफ्तार कर चोरी किए गए तांबे के पाइप व अन्य सामान बरामद किया गया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।