बोकारो

कसमार में पल्स पोलियों अभियान की शुरुआत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार में पल्स पोलियो कार्यक्रम जून 2026 का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि शेरे आलम एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवाब ने संयुक्त रूप से किया। विधायक प्रतिनिधि शेरे आलम ने कसमार के सभी लोगो से आग्रह किया कि अपने घर के सभी शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाये ताकि हम सभी कसमार के लोग पोलियो बीमारी से मुक्त रहे। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवाब ने बताया की आज दिनाँक 28/06/2026 को कसमार प्रखण्ड अंतर्गत एक सौ अड़तीस बूथों पर पोलियो का दवा खुराक पिलाया जाएगा। इसके बाद सोमवार एवं मंगलवार को घर घर जाकर टीम के सदस्य छूटे हुए सभी बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगे। कार्य की निगरानी हेतु कसमार प्रखण्ड में चौदह पर्यवेक्षक की तैनाती किया गया है। साथ ही सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं सीएचओ कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेंगे। आज के कार्यक्रम में पर्यवेक्षक अविनाश रंजन, टीम के सदस्य सुलेखा देवी, मिना देवी आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button