रामपुर शाहबाद

शाहबाद में मंगलवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जायजा लेने पहुंचे कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह, 

डीआईजी मुनिराज जी, डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी सोमेंद्र मीणा तैयारियों की परखा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। 30 जून को शाहबाद में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे है। जहां से सीएम योगी जनपद को करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे साथ ही साथ एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रशासन जिसकी तैयारियों में जोरो शोरों से लग गया है। शाहबाद के रामपुर रोड स्थित चड्ढा फार्म हाउस की जमीन पर सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। सैकड़ों मजदूर रात- दिन मंच और हेलीपेड बनाने में जुटे हुए है। तैयारी में कहीं कोई कमी न रह जाए, इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए है, इसी को लेकर शनिवार देर रात जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और मौके का जायज़ा लिया। उधर रविवार को क्षेत्रीय विधायक राजबाला सिंह, कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज जी, डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी सोमेंद्र मीणा तैयारियों की परखा। मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान जिलेवासियों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के लोकार्पण के साथ कई अन्य सौगात भी देंगे, जिससे क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नई गति मिलेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button