रामपुर शाहबाद

शंकराचार्य का शाहाबाद में स्वागत उमड़ी भीड़ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। रविवार सुबह शहर में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रामपुर चौराहे पर श्रद्धालुओं न भव्य स्वागत किया। सपा नेता रामबहादुर सागर ने रामपुर चौराहे पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का भव्य स्वागत किया। साथ ही साथ नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। जयघोषों और धार्मिक नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग फिर से दोहराई। जिसके बाद उनका काफिला मिलक को रवाना हो गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button