बरेली
अधिवक्ता परिषद ब्रज बरेली ने कचहरी परिसर में शरबत वितरण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली ने राहगीरो, अधिवक्ताओं और वादकारियों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करते हुए बरेली कचहरी परिसर में ठंडे शरबत का वितरण किया। जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता राजीव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ता परिषद ब्रज बरेली के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जेठ माह की पूर्णमासी के उपलक्ष्य में बड़े उत्साह और उमंग के साथ ठंडे शरबत की सेवा की जिससे तमाम लोगों को गर्मी से बेहद राहत मिली। इस दौरान जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह,जिला संरक्षक ईश्वरी प्रसाद वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना, महामंत्री हजारी लाल,राजेंद्र प्रसाद मम्मा, प्रेम सिंह, नवीन शर्मा,सोमपाल,डी डी पाण्डे,अरुण गुप्ता, पूनम चंद्रा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।
कार्यक्रम संयोजक प्रेम सिंह ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।



