तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में कापा एक्ट के तहत जेल में बंद भाजपा पार्षद सुगथन के इस्तीफे की मांग को लेकर एलडीएफ ने भारी हंगामा किया, जिसके चलते भाजपा और कांग्रेस कार्यकतार्ओं के बीच हिंसक झड़प हो गई।
केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम में सोमवार को परिषद की बैठक के दौरान जमकर हंगामा और मारपीट हुई। वाझोट्टुकोनम वार्ड से भाजपा पार्षद सुगथन के इस्तीफे की मांग को लेकर एलडीएफ पार्षदों ने प्रदर्शन शुरू किया था। इसी दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसने देखते ही देखते हाथापाई का रूप ले लिया।
विवाद की जड़ में क्या?
इस पूरे विवाद की जड़ भाजपा पार्षद सुगथन की गिरफ्तारी है। सुगथन को बीते 10 जून को ‘केरल असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम’ (केएएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। सुगथन पर एक मंदिर उत्सव के दौरान कथित हमले का आरोप है। केरल उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। सुगथन पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।



