पाकुड़

ऐतिहासिक हूल दिवस पर झामुमो ने निकाली पदयात्रा, सिद्धो-कान्हु को दी श्रद्धांजलि

JMM took out a foot march on the historic Hool Diwas and paid tribute to Sidhu and Kanhu.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। ऐतिहासिक हूल दिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं वरीय पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाकुड़ के समीप से सिद्धो-कान्हु पार्क तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए सिद्धो-कान्हु पार्क पहुंची, जहां वीर शहीद सिद्धो-कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “सिद्धो-कान्हु अमर रहें” के गगनभेदी नारों के साथ हूल क्रांति के महानायक वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि वीर शहीद सिद्धो-कान्हु ने वर्ष 1855 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ऐतिहासिक हूल आन्दोलन का नेतृत्व किया था। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका बलिदान आज भी देशवासियों को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और समाज में भाईचारा, शांति तथा विकास के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें सिद्धो-कान्हु के आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज में अमन-चैन बनाए रखने और राज्य एवं देश के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पाकुड़ सचिव माइकल मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली एवं पीटर मरांडी, सुनील टुडू, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, उमर फारुख , प्रखण्ड अध्यक्ष मुसलेहुद्दीन शेख, रेजाउल हक, मोसारफ हुसैन समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button