शामली

ऑपरेशन सवेरा: झिंझाना पुलिस ने स्मैक तस्कर दबोचा, 20.77 ग्राम स्मैक व बाइक बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली/झिंझाना। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” के तहत झिंझाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20.77 ग्राम अवैध स्मैक तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान वाजिद अली निवासी ग्राम चूनसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके अवैध नेटवर्क के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से नशे के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button