ललितपुर
लंदन में वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित हुए राहुल रिछारिया
कांग्रेस नेताओं और प्रबुद्धजनों ने दी बधाई, जिले और बुंदेलखंड का नाम रोशन करने पर जताया हर्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया को लंदन में आयोजित एक समारोह के दौरान वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर ललितपुर सहित पूरे बुंदेलखंड में खुशी की लहर है। कांग्रेस नेताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जनपद और देश के लिए गौरव का क्षण बताया। शुभकामना संदेश जारी करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल रिछारिया को लंदन की पार्लियामेंट में वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया जाना पूरे बुंदेलखंड और भारत के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल रिछारिया भविष्य में भी अपने कार्यों से देश और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी जसपाल सिंह बंटी, निवर्तमान प्रदेश सचिव बलबंत सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश रजक एड., राजा राजपाल सिंह, नातीराजा बुंदेला, शशिकांत दीक्षित, मोहन सिंह चंदेल, खलक सिंह राजपूत, असलम खान, आशीष दुबे, समरथ कुशवाहा, कुलदीप पाठक सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने राहुल रिछारिया को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



