शामली

झिंझाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त बोलेरो भी बरामद, महिला अपराधों के खिलाफ अभियान के तहत मिली सफलता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

झिंझाना। युवती के अपहरण, छेड़छाड़, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में झिंझाना पुलिस ने फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (HR05BG2830) भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने की घटना के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी राहुल उर्फ छोटू निवासी कस्बा ऊन को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button