
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल मातोर रोड़ स्थित परशुराम भवन में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। वृंदावन धाम से आईं साध्वी कृष्णा किशोरी
कथा का वाचन कर रही हैं। कथा के पहले सुबह परशुराम भवन से कलश यात्रा निकाली जो कस्बे के वार्डो से होते हुए वापस परशुराम भवन पहुंची, पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
प्रथम दिवस कथावाचक ने गोकर्ण प्रसंग का वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस अवसर पर शशि शर्मा, कांता देवी,कविता शर्मा, पुष्पा,हेमलता, मनमोहन भारद्वाज, युवराज,हिमांशु पांडे, बी.एन.अवस्थी, संजय शर्मा, गोपाल शर्मा कृष्ण सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
यह भागवत कथा भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा समाप्त होने के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया।



