खैरथल

पूर्व सरपंच के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

परिवार को बँधाया ढांडस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह तथा राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच स्वर्गीय श्योनारायण के निधन पर उनके झाड़का स्थित निवास पर आयोजित शोक सभा में शामिल हुए।
सिंह और जूली ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय  श्योनारायण ने लंबे समय तक क्षेत्र में कांग्रेस संगठन और पंचायती राज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन से पार्टी एवं क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
कांग्रेस पार्टी दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष बलराम यादव, प्रकाश गंगावत, विधायक मांगेलाल मीणा, प्रधान डॉ विनोद कुमारी सागवान,बी पी सुमन, अजीत यादव,संजय यादव, उमरदीन खान,साजिद खान, संदीप अग्रवाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button