रामपुर शाहबाद
खेत की मेड़ पर घास काट रही दंपती से मारपीट, चार पर मुकदमा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव ईसा खेड़ा निवासी निवासी मोहन सिंह की पत्नि सोमवती ने गांव के ही नारायण, राहुल, गंगाराम और फूल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक वह अपने खेत की मेड़ पर घास काट रही थीं। इसी दौरान यह चारों लोग वहां पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे उनके पति मोहन सिंह को भी लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीट दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और खेत पर दोबारा आने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


