कैराना

कैराना में घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर बाइक चोरी

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। नगर के मोहल्ला आलकला में घर के बाहर खड़ी एक बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला आलकला निवासी रशीद अहमद पुत्र महबूब अहमद ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह एक जुलाई को अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस (रजिस्ट्रेशन संख्या यूपी-19एस-6442) लेकर आर्यपुरी निवासी फारूख के घर गया था। उसने अपनी बाइक मकान के बाहर खड़ी कर दी और अंदर चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। उसने बताया कि बाइक की चाबी और आरसी उसके पास सुरक्षित हैं। चोरी गई बाइक सुहैल पुत्र रशीद के नाम पर पंजीकृत है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली कैराना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बाइक की तलाश में जुट गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button