दुमका

ठनका एवं वज्रपात से बचाव को लेकर उपायुक्त ने की आपात बैठक, जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

Deputy Commissioner holds emergency meeting on protection against lightning strikes; issues directives to launch public awareness campaigns.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। जिले में हाल के दिनों में ठनका एवं वज्रपात की घटनाओं में जनहानि और पशुओं की मृत्यु की मिल रही सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव एवं राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थानीय समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा अन्य संचार माध्यमों के जरिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को ठनका एवं वज्रपात से बचाव संबंधी आवश्यक एडवाइजरी से समय-समय पर अवगत कराया जाए, ताकि संभावित जनहानि को न्यूनतम किया जा सके। उपायुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि ठनका एवं वज्रपात से प्रभावित लाभुकों के लिए स्वीकृत मामलों से संबंधित अभिलेखों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभुकों को राहत राशि का अविलंब भुगतान किया जाए। बैठक में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित राहत, समन्वित कार्रवाई और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button