रामपुर शाहबाद

सड़क हादसे में युवती की मौत, दो महीने बाद रिपोर्ट दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में युवती की मौत के मामले में करीब दो माह बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जनपद मुरादाबाद के कोतवाली क्षेत्र बिलारी के रामनगर गंगपुर निवासी लियाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पच्चीस अप्रैल को उनकी बाईसा वर्षीय बेटी यासमीन उर्फ आसमीन अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी। शाहबाद के सुहावा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में यासमीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका भाई और एक आठ वर्षीय बालिका घायल हो गए। परिजनों ने अंतिम संस्कार व इलाज में व्यस्त रहने के कारण देरी से तहरीर देने की बात कही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button