बरेली
साइबर ठगी के 33 लाख रुपये पीड़ितों को वापस, बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
1930 पर शिकायत से रुकी रकम

SSP अनुराग आर्य के निर्देशन में मिली कामयाबी
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। थाना साइबर क्राइम बरेली ने अलग-अलग मामलों में साइबर ठगी की कुल 33,02,175 रुपये की रकम पीड़ितों के खातों में वापस कराई। SSP अनुराग आर्य के निर्देशन में पुलिस ने बैंकों से समन्वय कर ठगी की रकम होल्ड कराकर कोर्ट के आदेश से रिवर्स कराई।
केस-1: 29 मार्च 2026 को गौरव शर्मा के व्हाट्सएप पर गैस कनेक्शन रिन्यूअल का लिंक आया। क्लिक करते ही मोबाइल हैक हुआ और 11,90,921 रुपये कट गए। पुलिस ने पूरी रकम वापस कराई।
केस-2: 21 फरवरी 2026 को सेना के नायब सूबेदार प्रदीप सिंह कंडारी का फोन हैक कर सैलरी खाते से 5,11,074 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने पूरी रकम रिवर्स कराई।
केस-3: 25 अक्टूबर 2025 को राजेश कुमार से इन्वेस्टमेंट के नाम पर 17 लाख की ठगी हुई। पुलिस ने 17,00,000 रुपये वापस कराए।
पीड़ितों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने अपील की – OTP, CVV, UPI पिन किसी से साझा न करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।




