बोकारो

रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम में दक्ष होंगे कबड्डी तकनीकी पदाधिकारीगण : गोपाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। कबड्डी खेल के तकनीकी नियमों में काफी बदलाव आए हैं, प्रतिस्पर्धा के इस दौर में इन्हीं नियमों से पारंगत होने के लिए प्रशिक्षित होना अनिवार्य है और ऐसे ही रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम से तकनीकी पदाधिकारीगण दक्ष हो सकते है । उक्त बातें कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने तीन दिवसीय कबड्डी तकनीकी पदाधिकारियों के राष्ट्रीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित तकनीकी पदाधिकारीगण इंटरनेशनल ट्रेनर के. जगमोहन एवं तेजनारायण प्रसाद माधव से कबड्डी के नए गुर सीखकर आने वाले राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी पहलुओं पर कार्य करेंगे ।
होटल आर्यन इंटरनेशनल, जैनामोड़, बोकारो में शुक्रवार को शुभारंभ हुए इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का संचालन संघ के पूर्व महासचिव एवं झारखण्ड ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह ने किया ।
एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) के द्वारा निर्दिष्ट इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले चरण में केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल एवं झारखण्ड राज्य के 60 तकनीकी पदाधिकारीगण प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है ।
कार्यक्रम को सफलीभूत करने के लिए एसोसिएशन के आलोक कुमार, पवन कुमार, लखीकांत साहू, प्रेम मोहन, संजय सिंह आदि लगे हुए हैं ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button