बोकारो

बरई स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। राजकीय उत्क्रमित मध्य विधालय बरई में स्कूल के प्रधानाध्यापक शिव कुमार गोस्वामी ने मुख्य रूप से अभिभावक को विद्यार्थी के शैक्षणिक प्रदर्शन, कमज़ोर विषयों में सुधार, और कक्षा में उनके व्यवहार पर चर्चा किए इसके अलावा, उपस्थिति, स्वास्थ्य, और घर-स्कूल के बीच बेहतर तालमेल बनाकर बच्चे के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर देने का आग्रह किए।
इस अभिभावक शिक्षक बैठक में पूर्व संसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने उपस्थित अभिभावक – शिक्षक को सम्बोधित करते हुए कहा की विद्यालय में बच्चों ने जिस प्रकार से सभी अभिभावक का स्वागत कार्यक्रम कर स्वागत किया वह अनुशासन का एक महत्पूर्ण पाठ है इससे पता चलता है कि बच्चे को अच्छी मार्गदर्शन इस विद्यालय के शिक्षक के द्वारा दी जा रही है, अभिभावक-शिक्षक बैठक के मुख्य बिंदु:शैक्षणिक प्रगति और छात्र के सभी विषयों के अंकों की समीक्षा की जाती है, ताकि पता चले कि बच्चा किन विषयों में आगे है और कहाँ अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता हैं। कक्षा में व्यवहार और अनुशासन: शिक्षक बताते हैं कि बच्चा कक्षा में कैसा व्यवहार करते है, क्या वह अपने सहपाठियों के साथ मिल-जुलकर रहता है, और क्या वह पढ़ाई पर ध्यान दे रहा है।यदि बच्चे को कोई विषय समझने में परेशानी हो रही है, तो शिक्षक अभिभावकों को घर पर पढ़ने के सही तरीके और मार्गदर्शन की जानकारी देते हैं ।
साथ ही स्कूल में शिक्षक की कमी से बच्चों को पठन- पाठन में आ रही समस्या को दूर करने हेतु उपायुक्त से मिल कर इसका समाधान करने का आश्वासन दिए साथ ही गांव के शिक्षित युवा और महिलाओं से आग्रह किए कि जब तक इस विद्यालय में शिक्षक की कमी दूर नहीं होती हैं तब तक खाली समय निकाल कर बच्चों को 1- 2 घंटा पढ़ाने का कार्य करें जिससे बच्चों का मनोबल पढ़ाई में बना रहे साथ ही बच्चे घर पर अपना समय कैसे बिताते हैं और गृहकार्य समय पर पूरा करते हैं या नहीं, इस पर माता-पिता से चर्चा करने की जरूरत है। शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद, कला, और अन्य गतिविधियों में बच्चे की रुचि और भागीदारी पर बात निरंतर होते रहनी चाहिए। इस मौके पे सहायक शिक्षक गवास्कर कुमार, सहदेव साव, सोनिया महतो, सुनैना देवी, नकुल साव, रूपा देवी, विजय महतो, धर्म महतो, सावन महतो, सुनीता देवी, गुड्डी देवी,झनवा देवी, हिना देवी, पार्वती देवी, फुलेश्वरी देवी, उपस्थित थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button