शामली
नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान में 340 वाहनों के चालान
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
शामली : सड़क सुरक्षा को लेकर शामली पुलिस का “No Helmet No Fuel” अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को यातायात पुलिस ने जनपद के प्रमुख चौराहों और पेट्रोल पंपों पर सघन अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 340 वाहनों के चालान किए।
इनमें 265 वाहन चालक बिना हेलमेट पाए गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए।
यातायात पुलिस ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने, नाबालिगों को वाहन न देने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की।