संभल

एक्सीडेंट केस में रक्त की कमी होने पर सद्दाम ने गुले मेहताब को रक्तदान कर के पेश की इंसानियत की मिसाल

सम्भल से मुरादाबाद पहुंचकर किया रक्तदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सम्भल : इंसानियत और समाज सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए मुसापुर निवासी सद्दाम ने सड़क दुर्घटना में घायल गुले मेहताब के लिए रक्तदान कर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती घायल मरीज को तत्काल रक्त की आवश्यकता है उन्होंने बिना देर किए सम्भल से मुरादाबाद पहुंचकर रक्तदान किया बताया गया कि गुले मेहताब सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी इलाज के दौरान चिकित्सकों ने तत्काल रक्त की आवश्यकता बताई। सूचना मिलते ही सद्दाम ने मानवता का परिचय देते हुए रक्तदान किया जिससे मरीज के उपचार में मदद मिली।
इंडियन ब्लड डोनर्स ग्रुप सम्भल के फाउंडर नवेद शान ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना सबसे बड़ी इंसानियत है उन्होंने कहा कि ग्रुप लगातार रक्तदान के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहा है और भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करें क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है सद्दाम के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र के लोगों ने प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button