सिंगरौली

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त

वृक्षारोपण और राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर गौरव बैनल ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी विभागों को शासन की प्राथमिकताओं वाले कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि वृक्षारोपण अभियान के लक्ष्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि ‘पटवारी दिवस’ पर सभी पटवारी अनिवार्य रूप से अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर किसानों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करें।
​बैठक के मुख्य निर्देश:
​कड़ी कार्रवाई: एनटीपीसी आवासों में अवैध रूप से रह रहे कर्मचारियों की सूची दो दिन में मांगी गई। वहीं, बलिया नाला के दूषित जल की जांच रिपोर्ट न सौंपने पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी पर नाराजगी जताई।
​शिक्षा व राजस्व: जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों का समय पर संचालन और 100% नामांकन सुनिश्चित करने तथा राजस्व विभाग को सीमांकन, बंटवारा व नक्शा तरमीम के मामलों को समय पर निपटाने के निर्देश दिए।
​स्वास्थ्य एवं बिजली: वर्षा ऋतु के मद्देनजर अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं रखने, निर्बाध बिजली आपूर्ति और किसानों को तय दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराने को कहा गया।
​कलेक्टर ने 50 और 100 दिनों से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को प्राथमिकता से बंद करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के उत्कृष्ट निराकरण के लिए सफल अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button