खैरथल

माया कॉलोनी वार्ड 29 में युवाओं ने किया ठंडाई वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

खैरथल। माया कॉलोनी वार्ड नंबर 29 में युवा साथियों द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों के लिए ठंडाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं ने सेवा भाव के साथ ठंडाई वितरित कर समाजसेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में राहुल शर्मा, एडवोकेट राजवीर चौधरी, पीयूष शास्त्री, अमित चौधरी, रविंद्र यादव (गुरुजी), रितिक, अभय एवं मुनमुन चौधरी सहित अन्य युवा साथी मौजूद रहे।

इस अवसर पर किशोर सरपंच एवं पूर्व प्रधान ओम प्रकाश रोघा भी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने युवाओं की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button