बरेली
बहगुलपुर में डैगनफ्रूट की जैविक खेती पर कृषक जागरूकता कार्यशाला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उद्यान विभाग द्वारा आयोजित कृषक जागरूकता कार्यशाला-2026 के तहत मंगलवार को विकास खण्ड भुता के ग्राम बहगुलपुर में प्रगतिशील कृषक प्रवीण कुमार गुप्ता के डैगनफ्रूट फार्म पर कार्यशाला आयोजित हुई।
कार्यक्रम में लगभग 50 कृषकों ने भाग लिया। जिला उद्यान अधिकारी जितेन्द्र कुमार, सहायक उद्यान निरीक्षक बीरेन्द्र बाबू, धवल कुमार गुप्ता व गन्ना विभाग के धीरपाल सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
श्री गुप्ता ने 13 एकड़ में जैविक विधि से की जा रही डैगनफ्रूट की खेती दिखाई। उन्होंने देशी गाय के गोबर से बनी खाद, वर्मी कम्पोस्ट, जीवामृत का लाइव प्रदर्शन किया और ड्रिप सिंचाई के फायदे बताए।
उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ लगभग 6000 किग्रा डैगनफ्रूट का उत्पादन होता है जिससे करीब ₹5 लाख की शुद्ध आय प्राप्त होती है।




