रामपुर शाहबाद
पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन सैफनी की नई कार्यकारिणी गठित
रामसेवक रस्तोगी बने अध्यक्ष,जावेद पाशा बने महासचिव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर सैफनी। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) शाहबाद के तत्वावधान में मंगलवार को सैफनी इकाई के विस्तार एवं नई कार्यकारिणी के गठन के लिए इंटीग्रल वर्ल्ड स्कूल परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई।शाहबाद के अध्यक्ष आफताब व महासचिव सिफत मियां की संस्तुति पर वरिष्ठ पत्रकार रामसेवक रस्तोगी को सर्वसम्मति से पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन सैफनी इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में जावेद पाशा उर्फ जेपी को महासचिव, मुफीद अहमद वारसी को कार्यकारी अध्यक्ष, अरविंद भटनागर को प्रवक्ता, मोहम्मद राशिद सैफी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज जोशी को उपाध्यक्ष, अरविंद मौर्य को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहित वशिष्ठ को सचिव, सिंहराज सागर को कोषाध्यक्ष तथा सुरेश चंद्रवंशी को सदस्य बनाया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष रामसेवक रस्तोगी ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और निष्पक्षता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए सदैव मजबूती से खड़ा रहेगा तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएगा। उन्होंने सभी पत्रकारों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का आह्वान भी किया।बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान चलाने, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान तथा भविष्य की गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर शाहबाद के अध्यक्ष आफताब , महासचिव सिफत मियां, संस्थापक एहसान खां, अभिषेक शर्मा, शराफत हुसैन, मुस्तुफा सैफी,नेहा, छोटे, राशिद मलिक सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

