हापुड़

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड – जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सुश्री श्रुति शर्मा मुख्य विकास अधिकारी, श्रीराम यादव उपजिलाधिकारी गढमुक्तेश्वर, श्री रमेश चन्द्र पाण्डेय, उपजिलाधिकारी धौलाना, गौतम सिंह प्रभागीय वनाधिकारी, डा0 ओ0पी0 मिश्रा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, हापुड़, श्रीमति छवि सिंह, सहायक सम्भागीय अधिकारी, हापुड़, डा0 हरित कुमार आदि अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें। प्रभागीय वनाधिकारी, हापुड़ द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद हापुड़ में इस वर्ष 12,64,700 पौधे रोपित किये जाने है। दिनांक 12.07.2026 को एक ही दिन में किये जाने वाले वृक्षारोपण समस्त विभागों द्वारा गढड़ा खुदान तथा पौध की मांग पूर्ण कर ली है। वन विभाग द्वारा समस्त विभागों को पौधशालओं से इण्डेट जारी कर दिये गये है। समस्त विभाग पौधशालाओं से पौध उठान कर रहे है।
समिति अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिये गये कि रोड़ के किनारे एक ही प्रजाति का रोपण किया जायें।
समिति अध्यक्ष द्वारा समस्त सम्बन्धित विभागो से अपेक्षा की गयी कि ’’एक पेड़ मॉ के नाम’’ तथा ’’हर मेड पर पेड’’ थीम के अन्तर्गत जनसहभागिता के सहयोग से वृक्षारोपण कराया जायें।
ब्लूटूथ स्पीकर पर देशभक्ति के गीत चलाये जायें।
बाऊंड्री वॉल न हो तो बॉस व करौंदा के पेड लगाये जायें।
दिनांक 12.07.2026 को बडा कार्यक्रम कराकर फोटोग्राफी/वीडियोंगाफी की जायें।
गौशाला में ट्रीगार्ड के साथ कंजी के पौधें रोपित किये जायें।
सभी लोग अपने परिवार के साथ वृक्षारोपण करें जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके।
प्रत्येक स्कूल में पौधारोपण की मॉनिटरिंग करें।
बैनर लगाकर वृक्षारोपण कराया जायें।
वृक्षारोपण के दिन ग्रीन ड्रेस कोड में वृक्षारोपण किया जाये।
विभागीय मा0 मंत्री जी को वृक्षारोपण कार्यक्रम में आमंत्रित किया जायें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button