गोड्डा

जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।
बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार ने समिति को अवगत कराया की जिले के कुल 40 विद्यालय  जर्जर अवस्था में है, जिसे दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण करने की आवश्यकता है। इस दौरान समिति के द्वारा स्थानांतरण हेतु प्रस्तावित विद्यालयों की सूची की क्रमवार समीक्षा करते हुए विद्यालयों को एक किलोमीटर के भीतर स्थानांतरण करने एवं विद्यालय स्थानांतरण करने से पूर्व संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने तथा वैसे विद्यालय जो की एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर स्थानांतरण होने वाले हैं वहां ग्राम सभा करवाने एवं उक्त ग्राम सभा में विद्यालय के अभिभावकों को अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार,मंत्री सह विधायक प्रतिनिधि गोड्डा, सांसद प्रतिनिधि, गोड्डा, विधायक प्रतिनिधि महागामा, विधायक प्रतिनिधि पौड़ैयाहाट व शिक्षा विभाग के कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button