बरेली
जय परशुराम सेना ने भाजपा के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। को जय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने भाजपा के नव नियुक्त ब्रज प्रांत क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का भव्य स्वागत किया।
सेना के कार्यकर्ता कर्मचारी नगर स्थित ब्रज क्षेत्र कैंप कार्यालय पहुंचे। वहां पूरनलाल लोधी को फूलमाला और भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के जयकारे भी लगाए। साथ ही श्री लोधी के पुत्र मयंक लोधी का भी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महानगर अध्यक्ष आशीष सिंह, शिवम पंडित, ज्ञान मौर्य एडवोकेट और अमर सिंह एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।




