दुमका

दुमका में शिबु सोरेन इंडोर स्टेडियम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, खेल सुविधाओं के विस्तार के दिए निर्देश

Deputy Commissioner inspects Shibu Soren Indoor Stadium in Dumka; issues directives to expand sports facilities.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में झारखंड सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के आलोक में दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शनिवार को शिबु सोरेन इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध खेल सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खिलाड़ियों के अभ्यास एवं प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध संसाधनों का विस्तृत अवलोकन किया और आवश्यक सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जिले के खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण, आधुनिक सुविधाएं तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने स्टेडियम में खेल उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, परिसर के समुचित रख-रखाव तथा खिलाड़ियों के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही खिलाड़ियों की आवश्यकताओं के अनुरूप खेल अवसंरचना को और मजबूत बनाने पर बल दिया। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि दुमका जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित मंच, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की है। जिला प्रशासन खिलाड़ियों को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने हेतु लगातार कार्य कर रहा है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button