पाकुड़

झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने महेशपुर में एसआईआर अभियान को लेकर अधिकारियों से की मुलाकात

JMM delegation met officials in Maheshpur regarding the SIR campaign.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर, पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को महेशपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अंचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में वरीय जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला सचिव माईकिल मुर्मू सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। इस दौरान महेशपुर प्रखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रतिनिधिमंडल को दी। जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने अधिकारियों से अभियान को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता मतदाताओं को जागरूक करने, आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा अभियान को सफल बनाने में प्रशासन को हरसंभव सहयोग देंगे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मैईनुद्दीन अंसारी, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल सहित बड़ी संख्या में झामुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button