गोड्डा

महागामा पुलिस की बड़ी सफलता

 सोना चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले का पर्दाफाश

 बिहार से एक आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। महागामा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को सोना चमकाने का झांसा देकर लाखों के गहने ठगने वाले गिरोह का महागामा पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) की त्वरित कार्रवाई में बिहार के भागलपुर जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि के दूसरे सदस्य की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को उर्जानगर क्वार्टर संख्या NHS-250/577 निवासी 76 वर्षीय कांता देवी ने महागामा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात युवक उनके घर पहुंचे और सोना-चांदी को नया जैसा चमकाने का दावा किया। दोनों ने विश्वास में लेकर उनके सोने के आभूषण ठगी कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर महागामा थाना कांड संख्या 129/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार जांच करते हुए कहलगांव थाना क्षेत्र में छापेमारी की। वहां से राजेश कुमार साह (25 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ठगी किए गए सोने का पिघला हुआ हिस्सा, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल (BR10AS3660), सोना साफ करने वाले केमिकल, शाइनिंग पाउडर, ब्रश, घटना के समय पहने गए कपड़े, 18 हजार रुपये नकद तथा अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह विभिन्न क्षेत्रों में बुजुर्गों को निशाना बनाकर इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता था पुलिस ने बताया कि गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में महागामा थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार महतो, थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल, ललमटिया थाना के पदाधिकारी, महिला पुलिस पदाधिकारी तथा महागामा थाना के पुलिस बल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोगों से पुलिस की अपील महागामा पुलिस ने आम लोगों, विशेषकर बुजुर्गों से अपील की है कि सोना-चांदी चमकाने, पॉलिश करने या साफ करने के नाम पर घर आने वाले अजनबियों पर कतई भरोसा न करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दें, ताकि ऐसी ठगी की घटनाओं पर समय रहते रोक लगाई जा सके महागामा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय ठग गिरोहों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button