अमरोहा

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नवीन पुलिस लाइन में हुआ वृहद वृक्षारोपण

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा। भारत सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत रविवार को नवीन पुलिस लाइन परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव एवं जिलाधिकारी नितिन गौड़ ने पौधारोपण कर किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनपद के सभी  अधिकारियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन को जनआंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण तैयार करना भी है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृक्षों की नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी तथा  आदि लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button