बरेली
दिल्ली हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता बने बरेली के वरुण गोस्वामी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर गोस्वामी के पुत्र वरुण गोस्वामी को दिल्ली हाईकोर्ट की फुल कोर्ट ने 9 जुलाई को वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया।
हार्टमैन कॉलेज व बरेली कॉलेज से शिक्षा प्राप्त वरुण ने 1995 में वकालत शुरू की। 1996 से दिल्ली हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। 2013-17 तक दिल्ली पुलिस के सरकारी अधिवक्ता रहे।
चर्चित “बुचर ऑफ दिल्ली” चंद्रकांत झा केस में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुओं को दिया। अधिवक्ता समाज ने बधाई दी।



