युवाओं से कहा- नशे से बचें, साइबर ठगों से रहें सतर्क
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
शामली। रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर शामली पुलिस ने एक साथ नशामुक्ति अभियान और साइबर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रोजगार से जुड़ने का संदेश दिया।
साथ ही लोगों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश, यूपीआई फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम, सोशल मीडिया हैकिंग और ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए। साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।