
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सिरसी (सम्भल)। नगर पंचायत सिरसी के मोहल्ला सराय सादक, वार्ड संख्या-7 में सभासद कयामुद्दीन सैफी के आवास पर केवा कैपो इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आधुनिक तकनीक आधारित मशीनों के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार आयुर्वेदिक दवाइयों का निःशुल्क वितरण और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।शिविर में क्षेत्र की 30 महिलाओं एवं 40 पुरुषों सहित कुल 70 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। विशेषज्ञों ने शरीर के विभिन्न अंगों, सामान्य बीमारियों तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का परीक्षण कर प्रत्येक व्यक्ति को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप आयुर्वेदिक उपचार, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
शिविर के सफल आयोजन में प्रीति सिंह,अंकित ठाकुर,तरुण कुमार एवं सिद्धार्थ त्यागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।सभी नेपंजीकरण ,स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करते हुए शिविर को सफल बनाया।इस अवसर पर सभासद कयामुद्दीन सैफी ने कहा कि लोगों को उनके घर के निकट बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आगे भी समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे,जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों एवं स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे जनहितकारी शिविर समाज के लिए अत्यंत लाभदायक हैं तथा ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



