बरेली

“एक पेड़ माँ के नाम” के तहत रोटरी-इनरव्हील ने किया वृक्षारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद् वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ और इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ ने रोड नं. 8, रेलवे कॉलोनी, इज्जतनगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रोटरी सदस्यों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाए। आगमन पर क्लब पदाधिकारियों ने डॉ. कुमार को पटका पहनाकर और रोटरी फोर वे टेस्ट का स्मृति चिन्ह भेंट किया।
डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए हर व्यक्ति को अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देना हमारा दायित्व है। इस अवसर पर सचिव शिशिर पांडेय, कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर राकेश धीरवानी, पीडीजी रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित रहे। इनरव्हील से अध्यक्ष निधि अग्रवाल, सचिव बबीता अग्रवाल, डॉ. नीलू मिश्रा सहित महिला सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button