रामपुर शाहबाद
चंद्रवंशी समाज की तैयारियां पूरी मंगलवार से शुरू होगा मेला
बुधवार को मुख्य आयोजन कई प्रदेशों से लगभग बीस हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शाहबाद में प्रतिवर्ष चंद्रवंशी समाज का देशव्यापी सम्मलेन आयोजित किया जाता है। जिसमें कई प्रदेशों से लगभग बीस हजार श्रद्दालू जुटते हैं। कमेटी के लोगों ने इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताते चलें कि शाहबाद में जयतौली मार्ग पर बाबा चंद्रखड़ताल महाराज का समाधि स्थल है। इसे चंद्रवंशी समाज का बड़ा और इकलौता तीर्थ स्थल माना जाता है। मान्यता है कि चंद्रखड़ताल महाराज ने यहां तपस्या कर समाज कल्याण का मार्ग दिखाया था। यहां हर वर्ष तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। जिसमें देशभर से समाज के लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। इस साल आज से मेला शुरू हो रहा है। जिसके लिए बाकायदा प्रशासन से अनुमति ली गई है। सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन व कोतवाल रणवीर सिंह ने समाधि स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने सम्मेलन में जुटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का घेरा मजबूत करने के लिए अपनी गाइडलाइन जारी कर दी है। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, वेदप्रकाश चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी, राजा चंद्रवंशी आदि मौजूद रहे।

