रामपुर शाहबाद

जोहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहाबाद। समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण संबंधी आदेश पर रोक लगाने की मांग उठाई है। इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार अमित कुमार सिंह को सौंपा। समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव घनेन्द्र यादव ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं है, बल्कि हजारों छात्र-छात्राओं के सपनों, अभिभावकों की उम्मीदों, शिक्षकों की वर्षों की मेहनत तथा समाज के शैक्षिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है। यदि विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाती है, तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, शिक्षकों व कर्मचारियों के भविष्य तथा प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था पर पड़ेगा। समाजवादी अधिवक्ता सभा ने मांग की कि मामले के सभी कानूनी, संवैधानिक और मानवीय पहलुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए ध्वस्तीकरण संबंधी आदेश पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही ऐसा निर्णय लिया जाए जिससे विद्यार्थियों के भविष्य पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और उनकी शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रह सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button