शामली
चोरी का खुलासा: दुकान में सेंध लगाने वाला चोर गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की नकदी बरामद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झिंझाना। चौसाना क्षेत्र में दुकान में हुई चोरी की घटना का झिंझाना पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 1,650 रुपये की नकदी, 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शिवकुमार निवासी झिंझाना है। आरोपी के विरुद्ध चोरी और अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।