बरेली

संविधान, सामाजिक न्याय और पीडीए की मजबूती ही सपा की सबसे बड़ी ताकत: शुभलेश यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रामवीर दिवाकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव रहे। शुभलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान और सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों की आवाज़ बुलंद करना पार्टी की प्राथमिकता है। रामवीर दिवाकर ने कहा कि प्रकोष्ठ दलित समाज के सम्मान, अधिकार और भागीदारी की लड़ाई आगे बढ़ा रहा है।
अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि संविधान की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर समाजवादी विचारधारा पहुंचाने और बच्चों को शिक्षित करने को कहा।
बैठक में छेदाल दिवाकर, ब्रह्मस्वरूप सागर, जितेंद्र मुंडे, परमेश्वरी दयाल, राहुल दिवाकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button