पाकुड़

हादसों का हॉटस्पॉट बना पुराना डीसी कार्यालय के सामने का मोड़, फिर हुआ हादसा

The bend in front of the old DC office has become an accident hotspot; another accident has occurred.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ के पुराना डीसी कार्यालय के सामने स्थित बंपर के पास आज एक महिला दुर्घटना का शिकार हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यह जगह तिहमोहनी जैसे मोड़ पर स्थित है, जहां बंपर होने के कारण वाहन चालकों को अचानक गति नियंत्रित करनी पड़ती है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और राहगीरों की जान जोखिम में बनी रहती है। प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। यहां उचित चेतावनी संकेत, स्पीड ब्रेकर की मानक व्यवस्था, सड़क चिह्न, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा यातायात सुरक्षा के अन्य आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस दुर्घटना-प्रवण स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button