साहेबगंज
राजमहल में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी,एक्सपायरी सामान जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को राजमहल शहर के विभिन्न बाजारों में सघन छापेमारी अभियान चलाया।टीम ने स्टेशन चौक,गांधी चौक,निबंधन कार्यालय और मलखा बाबा स्थान के आसपास किराना,चाय और कोल्ड ड्रिंक्स की दर्जनों दुकानों की जांच की।छापेमारी का नेतृत्व फूड सेफ्टी ऑफिसर आशीष कुमार वर्मा,नवरंग देव और राजीव कुमार ने किया।कार्रवाई के दौरान विमल चाय दुकान,राजू पान दुकान और रोहन चाय दुकान समेत कई प्रतिष्ठानों से भारी मात्रा में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स,बिस्किट एवं अन्य अमानक सामग्रियां बरामद कर विधिवत जब्त की गईं।आगे अधिकारियों ने बताया की नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया गया।साथ ही भविष्य में इस तरह की लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी भी दी गई।वही अचानक हुई इस कार्रवाई से राजमहल के मुख्य बाजार में हड़कंप मच गया।खबर मिलते ही कई बड़े व्यवसायी अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए।फूड सेफ्टी विभाग ने कहा कि आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।



